एसपी, एएसपी, एसडीओपी के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्यवाही
35000 रुपए नाले में फेंके
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी जितेंद्र पाठक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में सटोरियों, जुआरियों और शराबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते कालिका नगर में एक मकान में जुएं के फड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नौ बदमाशों को अरेस्ट करने की कार्यवाही की गई और उनसे नगदी सहित 4 लाख 62 170 रुपए का सामान जप्त किया गया। पुलिस ने जुंआ एक्ट के तहत मामला दर्ज का कार्यवाही शुरू की । पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू जाटव के विरुद्ध जिला बदर करने के कार्यवाही भी शुरू कर दी है। वहीं उसके अतिक्रमण की भी जांच शुरू की जा रही है। पुलिस ने धीरज केथवास, अजय जाटव, शुभम जाटव, अनुज जाटव, समीर जाटव, गोलू जाटव, अनुराग यादव, राहुल राजपूत, आसिफ खान को अरेस्ट करने की कार्रवाई की । मौके एवं आरोपियों के कब्जे से 22,170 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन कीमत करीब 2,40,000 तथा 2 दोपहिया वाहन कीमत करीब 2,00,000 जप्त किए गए हैं। जप्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत 4,62,170 रुपये है। आरोपियों ने बताया कि पुलिस दबिश के दौरान उन्होंने मकान की बालकनी एवं खिड़कियों से पन्नियों में बांधकर लगभग 35,000 रुपये मकान के पीछे स्थित नाले में फेंक दिए थे। उक्त राशि की तलाश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मुख्य भूमिका निरी गौरव सिंह बुंदेला, उनि वंशज श्रीवास्तव, उनि राजा राम ठाकुर, म.प्र.आर मनीष धुर्वे, प्र.आर अजमेश चंद्रोल, प्र.आर रितेश यदुवंशी, प्र.आर. संजय यादवआर, हरिश दीगरसे आर. पंकेश बघेला, आर. अविनाशी हरोडे, आर. मनीष सोनी, आर. पंकज यादव, आर. कपील जाट, आर. रितेश येवले की रही।
शराबी पकड़ाए
वहीं इधर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी पकड़ा गया। इनमें पुराना बस स्टैंड से नितिन मांझी , दशहरा मैदान से राजा राव बस स्टैंड पर शराब पी रहे थे। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो बालागंज निवासी दीपक नामक युवक को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा।

