दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगा रैली निकाली गई। रैली एस एन जी स्कूल के सामने से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सेठानी घाट पहुंची । इस मौके पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा , पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला सहित भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी और आमजन शामिल हुए । सभी हाथ में तिरंगा लिए जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और फिर सेठानी घाट पर भारत माता की आरती की गई।

