हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हुआ क
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पीएम श्री नर्मदा कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से जुड़ी प्रश्नोत्तरी क्विज और “सैनिकों व पुलिस कर्मियों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिताएं “आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय गौरव और फौजी जवानों के प्रति आभार की भावना जागृत करना रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ आर के चौकसे ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये देश के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को याद करने का समय है। संयोजक डॉ संतोष अहिरवार ने हर घर तिरंगा अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान एवं देश के प्रति अटूट निष्ठा का महाअभियान है जो भारत को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर ले जाएगा। डॉ कल्पना विश्वास और डॉ अंजना यादव, डॉ अर्चना पटेल,सुश्री रीनू वर्मा ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने देश की आजादी, राष्ट्रीय प्रतीकों और भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास से जुड़े सवालों के जवाब दिए। साथ ही विद्यार्थियों ने सशस्त्र बलों और पुलिस के जवानों को देश सेवा सुरक्षा और उनके बलिदानों के लिए अपने हाथों से भावनाओं भरे पत्रों में कृतज्ञता और राष्ट्रीय भावना के साथ अपने उद्गार लिखें। सैनिकों के प्रति आभार और देशभक्ति व्यक्त की। धर्मेंद्र कटारे द्रवित बैरागी पायल कहार, नेहा अहिरवार, सोनम यादव ,प्रियंका, मुस्कान कहार, संगीता कहार, शिवा उइके अनिकेत पटेल शिवम कुबरे तथा किशोर आदि ने चिट्ठी लिखी । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:- किशोर, शिवांश सोनी, पवित्र गौर, विनय कुमार की टीम प्रथम
किरण परिहार, यशिका सैनी, प्रिया पटेल,की द्वितीय तथा परी पटवा, वंदिता यदुवंशी तनीषा राजपूत संजना विश्वास ,कशिश कुशवाहा की टीम तृतीय स्थान पर रही। डॉ सुमन यादव डॉक्टर संध्या गौर डीआर मालती पटेल डॉ एसके झा चिराग जमादि डॉ दशरथ मीणा का विशेष सहयोग रहा।

