
नर्मदापुरम / लाइब्रेरी स्कूल का पावर हाउस होती है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के सभी लक्षणों को प्राप्त कर सकता है। यह बात समेरिटंस ग्रुप आफ स्कूल के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को नेशनल लाइब्रेरी दिवस के अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी एक प्रकार से शिक्षा और संस्कार का केंद्र है। इसके बिना विद्यालय की कल्पना नहीं की जा सकती। लाइब्रेरी में ही विश्व का समूचा ज्ञान संग्रहित होता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से लाइब्रेरी जाता है वह सभी प्रकार के ज्ञान और लक्ष्य प्राप्त कर लेता है।
नेशनल लाइब्रेरी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की प्रार्थना सभा में एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि लाइब्रेरी में अध्ययन करने से किस प्रकार करियर बन जाता है। छात्रा परिज्ञा राजपूत ने भाषण में लाइब्रेरी के महत्व को बताया। कार्यक्रम विद्यालय की लाइब्रेरियन श्रीमती दीपा दीवान के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, प्रभारी आरके रघुवंशी, अंशु गौर भी उपस्थित रहे।

