दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर के निर्देश पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को 8 खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी. एस. धाकड़ एवं कमलेश एस दियावार ने चावल लाइन इटारसी स्थित मेसर्स नारायण गौरीशंकर माहेश्वरी एवं बड़कुल ब्रदर्स का औचक निरीक्षण किया। जिसमें संदेह के आधार पर ब्रजवासी घी एवं डेयरी बेस्ट घी के 5 नमूने जांच हेतु लिये गये। सन्देह होने पर जनहित में 212 कि. ग्रा. घी ज़ब्त किया गया। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जावेगा। खाद्य पदार्थों की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।

