
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / नर्मदा मंदिर चौक स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर ट्रस्ट में आज सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़, भोपाल द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। दोपहर 12 बजे तक करीब 100 लोगों का पंजीयन किया जा चुका था।
ऑपरेशन जरूरी होने पर 12 अगस्त को भोपाल ले जाएंगे मरीज…
शिविर में जांच के दौरान जिन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन आवश्यक पाया गया है, उन्हें आगामी 12 अगस्त को बस के माध्यम से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ भोपाल ले जाया जाएगा। मरीजों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था शिविर के माध्यम से की जाएगी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को उपचार प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।
चश्मे और अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं का भी किया उपचार…
शिविर में केवल ऑपरेशन योग्य मरीजों की पहचान ही नहीं की गई, बल्कि जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता है अथवा आंखों से संबंधित अन्य समस्याएं हैं, उनकी भी चिकित्सकों द्वारा जांच कर आवश्यक नेत्र उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर दोपहर 2 बजे तक निरंतर जारी रहने की जानकारी दी गई।
समाजसेवियों और नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति…
नेत्र शिविर में समाज के वरिष्ठजनों, नगर के समाजसेवियों, नागरिकों एवं आमजन के साथ बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों की उपस्थिति रही। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्थानीय स्तर पर नेत्र जांच एवं उपचार संबंधी सुविधा उपलब्ध हुई।

