मामला दर्ज जांच में जुटी पुलिस
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सांई हेवन सिटी डबल फाटक निवासी एक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख 45 हजार की धोखाधड़ी से ले लिए । वहीं दो अन्य लोगों से भी 1 लाख 60 हजार रुपए ले लिए। इसको लेकर कृष्णा विहार पुरानी इटारसी निवासी विवेक शर्मा ने देहात थाने में केस दर्ज कराया। यह मामला 23 मार्च से 10 अप्रैल के बीच का है । विवेक शर्मा ने साईं हवन सिटी निवासी के खिलाफ नौकरी लगने के नाम पर 2 लाख 45 हजार ले लिए। इसके साथ ही आरोपी ने अन्य दो लोगों से भी 1 लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए । अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इधर बालागंज निवासी एक युवक से 7 लाख रुपए की ठगी हो गई। यूपीआई के माध्यम से यह ठगी हुई है। मामला 3 साल पुराना है । अब इसमें केस दर्ज हुआ है और जांच की जा रही है।

