एक स्वस्थ एवं मानसिक रूप से संतुलित पुलिसकर्मी ही अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है – पुलिस अधीक्षक
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न वेलफेयर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक द्वारा चिकित्सक डॉ. अतुल सेठा से समन्वय स्थापित कर थाना कोतवाली परिसर में स्थानीय पुलिसकर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया गया।शिविर में पुलिसकर्मियों के ब्लड प्रेशर, आवश्यक ब्लड टेस्ट एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांचों के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान लगभग 100 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों के कठिन एवं चुनौतीपूर्ण कार्य को ध्यान में रखते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा समग्र कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन सहित विभिन्न थाना परिसरों में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।प्रत्येक रविवार को हार्ट फुलनेस के विशेष सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “एक स्वस्थ एवं मानसिक रूप से संतुलित पुलिसकर्मी ही अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है। पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य एवं कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में है।नर्मदापुरम पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता एवं वेलफेयर के लिए इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाएंगी।
शिविर में सेठा अस्पताल के संचालक डा. अतुल सेठा, एसडीओपी जितेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. गौरव सिंह बुंदेला, थाना प्रभारी देहात निरी. उषा मरावी, महिला थाना प्रभारी राखी मौर्य एवं हेल्थ एक्टिविस्ट डॉ मयंक तोमर, समाजसेवी भावना बिष्ट, सुनील दीक्षित सहित चिकित्सा दल उपस्थित रहे ।

