
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत हिंगलाज कालोनी में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर नगदी 23,800 रूपये सहित ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हिंगलाज कालोनी के समीप दबिश दी गई। इस दौरान वहां पर जुआ खेल रहे शिवम गुप्ता, अजय जाटव, राज कहार, अनुज जाटव को मौके से गिरफ्तार कर उनके पास से ताश की गड्डी सहित नगदी 23,800 रूपये जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कारवाई की गई है। इसके अलावा पथरौटा थाना अंतर्गत ग्राम नागपुर कला में जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जुआरी सुनील, विवेक, भगवान मालवीय, पूनम मेहरा को जुआ खेलते पकड़ा गया। जुआरियों के पास से 810 नगदी सहित ताश की गड्डी जब्त की गई है। जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कारवाई की गई है।

