नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस की श्रृंखला में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल के पत्र क्रमांक 1126/226/2026 भोपाल दिनांक 21.7.2026 के परिपालन में ’कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर दिनांक 06.08.2026 को प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार के मार्गदर्शन में भारतीय सेवा के शौर्य, बलिदान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय एक प्रेरक चलचित्र डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन सांस्कृतिक कक्ष में किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने कहा कि छात्राओं को कारगिल के शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चंद्रशेखर राज ने छात्राओं को कारगिल विजय में भाग लेने वाले सैनिकों कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे और देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले 527 से अधिक वीर सैनिकों के अदम्य साहस, वीरता और शौर्य की जानकारी दी । इस अवसर पर डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. मनीषा तिवारी, अजय तिवारी, कुमारी पूजा गोस्वामी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन शुभम् भद्रे ने और आभार व्यक्त देवेंद्र सैनी ने किया।

