
नर्मदापुरम/ सिवनी मालवा / नर्मदापुरम जिले की तहसील सिवनी मालवा में ईसाई कब्रिस्तान के सामने सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य किया जा रहा है। शौचालय निर्माण कार्य को ईसाई समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है एवं ईसाई समाज में आक्रोश व्यक्त किया है। ईसाई समाज ने तहसीलदार नितिन झोड एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ अमर सिंह उईके के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि ईसाई कब्रिस्तान के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन दिनांक 7 अगस्त 2026 को यह निर्माण कार्य ईसाई कब्रिस्तान के सामने कि जगह को भी घेर लिया गया। ईसाई ने बताया कि कब्रिस्तान के सामने 10 फिट लम्बा और 10 फिट चौडा कर लिया गया है जबकि यह जगह नगर पालिका कि नहीं है।
इनका कहना है…
कब्रिस्तान के सामने सार्वजनिक शौचालय निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है जो अतिक्रमण कि श्रीणी में आता है। जब कब्रिस्तान में शव आते है तो बहुत सी गाडियां आती है एवं निमार्ण कार्य में भी दिक्कत आएगी शव वाहन में भी दिक्कत आएगी अवैध अतिक्रमण हटाया जाऐ।
सिवनी-मालवा, श्रीमती अंजना चार्ल्स।
इनका कहना है….
ईसाई समाज के विकास मसीह का कहना है कि कल तक सार्वजनिक शौचालय कब्रिस्तान के बाजू में किया जा रहा था। लेकिन आज जब हमने देखा तो कब्रिस्तान के सामने भी निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे आगामी समय में दिक्कते आऐगी इस लिए निमार्ण कार्य को बंद कि जाऐ।
सिवनी-मालवा, विकास मसीह।

