फरियादी बोलेआईपीएल में हार गया
पहले पैसे देने का वादा किया लेकिन आप मुकरा
देहात थाने में लगभग 8 महीने बाद दर्ज हुआ केस
घर के सारे काम करता था सोनू
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के देहात थाने में एक एएसआई के मोबाइल से उनके ही केयरटेकर में धोखाधड़ी से रुपए ट्रांसफर करने को लेकर मामला दर्ज हुआ। वारदात लगभग 8 महीने पुरानी है और अब के दर्ज हुआ है। पीड़ित एएसआई गया प्रसाद दुबे हरदा में पदस्थ हैं । उनके केयरटेकर सोनू जो घर के सारे काम करता था वह मोबाइल से पैसे भी ट्रांसफर करता था क्योंकि एएसआई के हाथ पैर में तकलीफ रहती थी और उनका इलाज एम्स में चल रहा था। यह राशि 20 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच में ट्रांसफर की। श्री दुबे ने बताया कि उसे समय आईपीएल चल रहा था। उन्होंने शक जाहिर किया कि वह आईपीएल में पैसे हार गया है। जब सोनू से पैसे की बात कही तो वह कहने लगा कि वह कुछ दिन में दे देगा लेकिन उन्होंने बाद में मुकर गया। 4 लाख 36 हजार रुपए केयरटेकर केयरटेकर द्वारा खाते में ट्रांसफर कर लिए गए थे। श्री दुबे हरदा में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। सोनू को अपना मोबाइल का पासवर्ड बता कर रखा था और वह छोटे-मोटे घर के सारे काम उन्हीं से करवाते थे। उन्होंने बताया कि उनके पैरों का इलाज एम्स में होना था । जब उनकी बेटी से उन्होंने इलाज के लिए रुपए निकालने की बात कही तब उन्हें खाते में पैसे नहीं होने का पता चला। अब पुलिस जांच में जुटी है।
मोबाइल से वाउचर खरीदने के नाम पर उड़ा दिए 145000
इसके साथ ही इच्छापूर्ति मंदिर रसूलिया में एक युवक से अज्ञात बदमाशों ने 145000 उड़ा दिए। उनके मोबाइल पर गूगल सॉफ्टवेयर अपडेट दिखाया और मोबाइल हैंग कर गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड वाउचर खरीदने का बताया और 145000 धोखाधड़ी से उड़ा दिए इस साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर युवक ने देहात थाने में मामला दर्ज कराया।

