रोज परिसर में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। इस साल उत्सव दस दिनों तक मनाया जाएगा, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है, जो सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। अंकिता नगर में भी माता महिषासुर मर्दिनी विराजमान हुईं । इन्हें अंकिता नगर की बड़ी महारानी भी कहा जाता है। माता की भक्ति में पूरा अंकिता नगर लीन है। यहां रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल होते हैं। देवी पंडाल में रोजाना नए-नए आयोजन भी किए जाते हैं। यहां पर कन्या पूजन के साथ ही छोटी कन्याओं द्वारा गरबा एवं भजन प्रतियोगिता कराई जाती है। इसके अलावा आज मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति के आचार्य पंडित घनश्याम शर्मा जी द्वारा भव्य रूप में भगवान शिव का संगीतमय रुद्र अभिषेक कराया गया। जहां अभिषेक में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और भगवान का रुद्र अभिषेक किया। भस्म आरती में भी लोग शामिल हुए।

