
नर्मदापुरम / थाना माखननगर क्षेत्रांतर्गत आवास कॉलोनी में हुई चाकूबाजी कर हत्या का प्रयास करने वाली घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 23/10/2026 की रात्रि थाना माखननगर को सूचना प्राप्त हुई कि आवास कालोनी स्थित एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है, जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखननगर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थाना माखननगर पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची, जहां घायल अशोक पिता छोटेलाल सराठे उम्र 50 वर्ष निवासी आवास कॉलोनी माखननगर उपचारत एवं बोलने की स्थिति में नहीं मिले।
घायल के पुत्र चंचल पिता अशोक सराठे उम्र 23 वर्ष निवासी आवास कॉलोनी माखननगर की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 23/10/2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे फरियादी के घर के पीछे आवास कॉलोनी में आरोपीगण निहाल खान, भैय्या खान, अज्जू खान, ताजूल खान, सोयेल खान एवं अनमोल उर्फ अमन प्रजापति गाली-गलौज कर रहे थे घायल अशोक सराठे द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना करने पर आरोपियों ने अशोक सराठे के साथ मारपीट की और निहाल खान एवं भैय्या खान ने चाकू से प्राणघातक हमला किया, जिससे अशोक सराठे को पेट एवं छाती में गंभीर चोटें आई अन्य आरोपियों द्वारा भी डंडे एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माखननगर में अपराध धारा 109(1), 296 (बी), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर अरविन्द शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग स्थानो पर पतारसी प्रारंभ की गई।
आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दो अलग पुलिस टीम गठीत कर आरोपियो के संबंध में पतारसी हेतु लगाई गयी पुलिस टीम द्वारा अलग अलग स्थानो से आरोपी निहाल खान, सोहिल खान व अनमोल प्रजापति व अज्जू खान को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना समय से फरार है जिनकी पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि. आकाशदीप पचाया, उनि. प्रकाश सिंह राजपूत, उनि अशोक बरबडे, सउनि. गोपाल पाल, प्रआर. आशीष शर्मा, प्रआर. हरिश मालवीय, प्रआर. मनोज यादव, प्रआर. दिलीप चौरे, प्रआर. अरविंद चौबे, आर. नरेश मलिक, आर. सुनिल उमरिया, आर. दुर्गेश, आर. रोहित गौर, आर. नरेन्द्र, आर. अर्जुन सिंह, आर. प्रकाश, आर. विमलेश, मआर. सलोनी खोरे, मआर. सिंधु धुर्वे एवं साइबर सेल से आरक्षक संदीप यदुवंशी, प्रशांत राजपूत, सागर कुशवाहा, दीपेश की सराहनीय भूमिका रही।

