अभियान का उद्देश्य – बच्चों में लैंगिक समानता, आपसी सम्मान, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु 3” शहर में संचालित हो रहा है। विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु 3” के अंतर्गत पुलिस लाइन से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को एसडीओपी जितेन्द्र पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर भी मौजूद थीं। एसडीओपी श्री पाठक ने बताया कि “अभिमन्यु” अभियान का उद्देश्य समाज में बचपन से ही लैंगिक समानता, आपसी सम्मान और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करना है। जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भ में ही ज्ञान अर्जित किया था, उसी प्रकार बच्चों को भी प्रारंभ से ही सामाजिक, नैतिक व कानूनी शिक्षा देकर जागरूक करना आवश्यक है।” रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर मीनाक्षी चौक, मीना बाजार , अजाक चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर संपन्न हुई। इस अवसर पर थाना एएसआई सविता गंजाम, आरक्षक महिला सेल से अनिता मांझी, मनोहर बरेला एवं अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

