
नर्मदापुरम / इटारसी / सिविल कोर्ट परिसर इटारसी में स्थित वार रूम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की बैठक जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत रहे। वहीं परिषद के जिला उपाध्यक्ष एड. भूपेश साहू एवं जिला मंत्री एजीपी सत्यनारायण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के प्रमुख एजेंडे….
1. परिषद में नए सदस्यों को जोड़ना।
2. समाज में गरीब, वंचित एवं अशिक्षित लोगों को न्याय दिलाना, और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रेरित करना।
इस अवसर पर इटारसी अधिवक्ता परिषद के तहसील अध्यक्ष एड. राकेश कुमार मालवीय, तहसील उपाध्यक्ष एड. अनिल कुमार बाथरी, तहसील मंत्री एड. व्रजलाल पटेल, एड. आर.एस. पटेल, एड. श्री राय तथा महिला अधिवक्ता स्वाति यादव एवं आरती साहू उपस्थित रहीं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता परिषद का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना भी है।

