दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के सर्किट हाऊस में जिला कोर कमेटी की बैठक प्रभारी मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ के साथ हुई। इसमें किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, वर्तमान में मूंग खरीदी, खाद की पर्याप्तता, 10 घंटे बिजली देने पर सार्थक चर्चा की गयी है । भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत ने बताया वर्तमान में भी किसानों को मूंग उपार्जन में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी वेयरहाउस की खरीदी लिमिट बढ़ायी जाए। भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे ने बताया कि खाद वितरण में अनेक विसंगतियां है। टोकन बुक करते समय एक से ज्यादा प्रोडक्ट लेने की बाध्यता खत्म की जावे, इसके अलावा सहकारी समितियों द्वारा खाताधारक किसानों को अधिक से अधिक खाद का वितरण किया जाए, खाद की पर्याप्तता नहीं होगी तो किसानों की फसलें सूखनें की कगार पर होगी भारतीय किसान संघ के उदयकुमार पाण्डेय ने प्रभारी मंत्री से चर्चा में बताया कि किसानों को 10 घंटे बिजली नहीं मिलनें से किसानों की धान की फसल प्रभावित होगी। बैठक में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डा सीतासरन शर्मा, भारतीय किसान संघ के ओमप्रकाश उपाध्याय, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक प्रेमशंकर वर्मा,उदयकुमार पाण्डेय, श्रीमति प्रीति शुक्ला , माधवदास अग्रवाल,ओमकार सिंह राजपूत, शंकर सिंह पटेल, रजत दुबे, ललित चौहान एवं किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें ।

