
नर्मदापुरम / हाका दल द्वारा नगर सीमा में घूम रहे आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है। अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान आवारा पशु शहर की आ जाते हैं तथा सड़क पर बैठते हैं। जिससे आवागमन प्रभावित होता है और कई बार दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर करने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार 29 सांडों को बालागंज, दशहरा मैदान, हीरो होण्डा चौराहा, नेहरू पार्क आदि स्थानों ने पकड़ा गया। इस कार्रवाई में गब्बर सिंह, शिवम, तरूण, दीपक, सागर, विशाल आयुष आदि उपस्थित रहे।

