
नर्मदापुरम / आज ग्राम गुर्रा सिलारी में रामपुर मण्डल किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश लखवार के निवास पर भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
सोहागपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह
की विशेष उपस्थिति में आज यह बैठक संपन्न हुई।
” कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों से जुड़े सभी हितों के लिए प्रतिबद्ध है।”- ठाकुर विजयपाल सिंह।
विधायक विजयपाल सिंह ठाकुर ने बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं किसानों की समस्याएं सुनी।
धान की फसल हेतु पर पर्याप्त बिजली न मिलने ,अघोषित बिजली कटौती की समस्या पर मौके पर ही विद्युत विभाग के जेई को निर्देशित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है।
रामपुर मंडल के प्रभारी निखिलेश चतुर्वेदी ने बैठक में संगठनात्मक चर्चा करते हुए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को
प्रत्येक बूथों के हर घर तक पहुंचाने की अपील की।
रामपुर मंडल के अध्यक्ष विनय यादव ने बैठक में आए हुए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां कार्यकर्ताओं को प्रदान की।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी तथा ज़िला के पूर्व महामंत्री बहादुर चौधरी ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के विचारों एवं रीति नीति पर विशेष चर्चा की।
नवनियुक्त रामपुर मण्डल किसान मोर्चा के अध्यक्ष महावीर यादव का पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल से सम्मान कर उनके नवीन कार्यकाल हेतु
शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
बैठक में शंभू दयाल पटेल, चिल्लई रूपापुर के सरपंच प्रतिनिधि राजेश यादव, कांदई दमदम के सरपंच अमर सिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता लाला प्रसाद चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास पटेल, रमेश मीना, जमना प्रसाद बिछेले, ब्रजेश तोमर, रामस्वरूप यादव, हेमराज यादव, बंटी ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी मनीष यादव, कैलास मीना, गोलू मीना सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच संचालन रामपुर मंडल के महामंत्री अरुण मलैया एवं बैठक का आभार राजू बैस द्वारा किया गया।

