
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर संजू चौहान के निर्देशन में थाना माखन नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना माखननगर के अपराध क्रमॉक 393/18 धारा 327, 294, 506, 323 भादवि. में वर्ष 2018 से फरार आरोपी विनय गुर्जर पिता पुरूषोत्तम गुर्जर उम्र 40 साल नि. पाटनी थाना माखननगर हाल भीम नगर झुग्गी झोपडी भोपाल को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरेापी काफी दिन से फरार था, जिस पर मान. न्यायालय द्वारा वर्ष 2018 में स्थायी वारंट जारी किया गया था । आरेापी की तलाश हेतु प्राप्त सुचना के आधार पर थाना प्रभारी माखन नगर द्वारा एक टीम गठित कर भोपाल भेजी गयी। जो आरोपी के मिलने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार कर मान. न्यायालय पेश किया जहॉ से आरेापी का जेल वारंट बनने पर जेल भेजा गया है । उक्त आरोपी को पकडने पर में थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर व उनकी टीम सहायक उप निरीक्षक गोपाल पाल, प्र.आर. अजय रघुवंशी की अहम भूमिका रही ।

