
नर्मदापुरम / जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, रोजाना साइबर ठगो के द्वारा लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी की जा रही है । साइबर फ्रॉड के पुराने मामले अभी निपटे भी नहीं थे कि नित्य नए मामलों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि देहात प्रताप नगर रसूलिया निवासी प्रेम नारायण यादव के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके दोस्त का हवाला देकर 30 हजार रूपए अपने फोन पे पर डलवा लिए।जिस पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही इटारसी थाना अंतर्गत महर्षि कालोनी निवासी संजय प्रजापति के बैंक अकाउंट से 1,02,950 रुपए निकाल लिए। जिस पर इटारसी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी से बचने हेतु जागरूक किया जाता है, फिर भी ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

