बोलेरो पलटने से युवक और उसकी बहू को आई चोट
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर की कालिका नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट लगाने वाली कंपनी के ठेकेदार ने ठगी कर चार लाख रुपए ले लिए। लेकिन उनका काम नहीं किया। इसको लेकर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्राम डोंगरवाड़ा में एक बोलेरो के पलटने से एक युवक और उनकी बहू को चोट आई जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कालिका नगर निवासी बुजुर्ग महिला के मकान में लिफ्ट लगाने को लेकर एक्सीलेटर कंपनी से कांटेक्ट हुआ था। कंपनी ने एडवांस में 1 अक्टूबर से 24 जून तक अलग-अलग चार लाख रुपए ले लिए लेकिन अब तक लिफ्ट नहीं लगाई। इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया और कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी । बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला का एक पुत्र है जो दिव्यांग है और उसको लेकर वे लिफ्ट लगाना चाह रही थीं ।मकान कंप्लीट होने के बाद भी ठेकेदार काम करने में आनाकानी कर रहा था और पैसे भी वापस नहीं कर रहा था। अब पुलिस जांच कर रही है। वहीं ग्राम डोंगर वाड़ा में एक स्कूटी का पीछा करते हुए एक बोलेरो पलट गई जिससे युवक लखनलाल और उनकी बहू को गिट्टी लगने से चोट आई है । इसको लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । बताया जाता है कि शराब ठेकेदार की है गाड़ी थी और स्कूटी से अवैध शराब के शक में उसका पीछा कर रहे थे लेकिन गाड़ी एमपी 04 सीपी 2234 पलट गई जिससे कुछ कर्मचारियों को भी चोट आई लेकिन वहां फरियादी लखनलाल और उनकी बहू को चोट आई। देहात पुलिस जांच कर रही है।

