
नर्मदापुरम / पूना (महाराष्ट्र) में दिनांक 14 से 16 अगस्त तक होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर ट्रायथलॉन प्रतियोगिता, भारतीय ट्रायथलॉन संघ द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें मध्य प्रदेश की 21 सदस्यीय टीम भाग लेगी। टीम की घोषणा मध्य प्रदेश ट्रायथलॉन संघ के सचिव उमाशंकर व्यास ने की।
चयनित टीम निमनानुसार है….
सीनियर वर्ग….
अमन प्रजापति, कु.दुर्विशा पवार, कु.आध्या सिंह,भोपाल, सरगम बाथरे नर्मदापुरम, जतिन अहिरवार, विदिशा एवं कु. रमा सोनकर जबलपुर।
जूनियर वर्ग….
आरव शर्मा, आयुष शर्मा, कु. कनकश्री धारीवाल, नीमच, राजवीर तिवारी, रीवा, तनिष्क सिंह, अन्वी खंडुरी भोपाल।
सब जूनियर वर्ग….
विकास जाटव, हेमंत माली, कु. असमी कटारिया, नीमच, रुद्रांश शुक्ला, बैतूल, मनवा पाबले एवं अनुष्का हिंगनकर भोपाल।
पेरा…
आदित्य सिंह राठौड़ नीमच,
टीम के कोच कमलेश बाथरे,
मैनेजर तेज प्रकाश धारीवाल।
उक्त जानकारी ओ.पी अवस्थी वरिष्ठ सहसचिव मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन संघ द्वारा दी गईं ।

