दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
विधायक नर्मदापुरम डा सीता शरण शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक स्वे्च्छाानुदान निधि से वि.खं./ नपा. नर्मदापुरम एवं इटारसी के 13 हितग्राहियों को 1 लाख 53 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर नर्मदापुरम एवं इटारसी के 4 हितग्राही श्रीमति तारा बाई विशनोई वार्ड क्र. 20 आदमगढ़ नर्मदापुरम, अशीष यादव निवासी इटारसी, बिपुल चौधरी निवासी इटारसी एवं श्रीमति ज्योति रैकवार निवासी इटारसी को क्रमश: 20-20 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीतकृति प्रदान की गई है। इसी तरह नर्मदापुरम 1 हितग्राही म्यूजिक मेनिया सोसायटी फॉर सोशल एण्ड कल्चरल वेलफेयर नर्मदापुरम को 15 हजार रूपये, नर्मदापुरम एवं इटारसी के 4 हितग्राही सुश्री शैफाली केवट वार्ड क्र. 8 इन्द्रपस्थ कालोनी नर्मदापुरम, राकेश कुमार तिवारी निवासी शिवराजपुरी, भगवत सिंह केबट वार्ड क्र. 12 शारदा कालोनी एवं देवेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम डोंगरबाडा को क्रमश: 10-10 हजार रूपये, इटारसी के 3 हितग्राही श्रीमती अंजना वाई निवासी वार्ड क्र. 12 झुग्गी झोपड़ी न्यास इटारसी, राजेश कौर निवासी मालवीयगंज इटारसी एवं श्रीकांत कौरव निवासी पीपल मोहल्ला इटारसी को क्रमश: 5-5 हजार रूपये तथा इटारसी की 1 हितग्राही श्रीमति गौमती बाई निवासी भगतसिंह नगर इटारसी को 3 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

