
नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में 5 एमपी गल्र्स बटालियन, नर्मदापुरम के तत्वाधान में नवीन एनसीसी कैडेट्स के नामांकन की चयन प्रक्रिया गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के दौरान 5 एमपी गर्ल्स बटालियन, नर्मदापुरम से उपस्थित कांस्टेबल अजब सिंह तोमर एवं हेमराज पटेल ने अभ्यर्थियों की दौड़, शारीरिक दक्षता, ऊंचाई एवं वजन का परीक्षण किया। इस चयन प्रक्रिया में कुल 84 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 44 कैडेट्स का चयन किया गया। पूरी नामांकन प्रक्रिया कांस्टेबल, अजब सिंह तोमर और हेमराज पटेल एवं महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी श्रीमती मनीषा बाघमारे और शैलेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और सभी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी, जिसके कारण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका ।

