
नर्मदापुरम / समेरिटंस विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय शालेय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम, बाबई एवं सोहागपुर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में समेरिटंस के 30 खिलाड़ियों का चयन संभागीय स्तरीय शालेय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में अवनी सलाम, सौम्या दुबे, पाखी, काशवी सैनी, तृषा, वेदिका, गायु, केशव चौरे, सम्राट यादव, निशांत सिंह राजपूत, अभय राजपूत, दक्ष धुर्वे, देवांश, हर्षवर्धन, आरुषी सलाम, आस्था गौर, पूर्वी, अलंकृता, काव्या, वेदांशी, सौम्या, धीरज, शिवांश मालवीय, ऋषभ ठाकरे, अर्नवी मिश्रा, करुचि चरण, सुहानी शर्मा, तनीषा यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयन प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त सोहागपुर से अभय तिवारी, अक्षय जायसवाल एवं भाव्या सांवरिया तथा बाबई से काव्या चौहान का भी संभागीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में विकासखंड खेल अधिकारी बख्तावर खान, समेरिटंस विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, विद्यालय के खेल अधिकारी सचिन खमरिया, कोच वैशाली तिवारी, विनोद साहू, राकेश बाबरिया, अंकुश एवं जया मालवीय उपस्थित रहे।

