

नर्मदापुरम / इटारसी / पवित्र श्रावण मास के प्रारंभ में जहां शहर भर में भक्ति भाव का माहौल चल रहा है। कावड़ यात्राएं निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में कावेरी स्टेट कॉलोनी इटारसी स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शास्त्री के द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन वृंदावन गार्डन में किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं रुद्री बनाने पहुंच रही है और धर्म लाभ अर्जित कर रही है।
इसके साथ साथ 6 जुलाई से श्री धाम वृंदावन के महाराज के द्वारा श्री शिव महापुराण की कथा प्रारंभ होगी, जो की 12 जुलाई तक चलेगी।
आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमियों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करें और सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व महारुद्राभिषेक का पूजन अर्चन कर अपना जन्म सफल बनाएं।

