
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुन्देला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी सिम बेच कर धोखाधडी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
कोतवाली थाना के अपराध क्रमांक 341/26 में अप्रैल माह से फरार चल रहे आरोपी जय कुमार भाटिया पिता राजू भाटिया उम्र 25 साल नि. म. न. 32 साल नि. अंकिता नगर, नर्मदापुरम को कोतवाली पुलिस व्दारा मुखबीर तंत्र के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी कोतवाली थाने के अलावा, नर्मदापुरम के थाना देहात के अप.क्र 327/26 में भी जून माह से लगातार फरार चल रहा था।
उक्त प्रकरण में आरोपी जय कुमार व्दारा व्दारा फर्जी KYC के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों के नाम से मोबाइल सिम जारी की गईं तथा एक ही व्यक्ति के फोटो का उपयोग कर अलग-अलग नाम और पहचान दस्तावेजों के उपयोग कर धोखाधडीपूर्वक सिम बेची गयी थी।
आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी गौरव सिंह बुंदेला, उनि वंशज श्रीवास्तव, आर. पंकेश बघेला की रही।

