नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 3 अगस्त 2026 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निबंध, भाषण, प्रश्न मंच, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में पखवाड़े भर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को कारगिल युद्ध की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ ज्ञान वृद्धि करना है।
इस छात्रओ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की…
चित्रलेखा अहिरवार, सलोनी दुबे, प्रिया सोनी, दिशा शर्मा, निर्मला राजपूत, सलोनी राजपूत, संध्या, खुशी चंद्रोल, हुमैयरा अली, संगीता परसाई, रिद्धि दुबे, अंशिका मेहरा, रंगीता झा ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. हेमंत चैधरी, अजय तिवारी, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. कीर्ति दीक्षित ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती मनीषा बाघमारे, डॉ. विजया देवासकर, श्रीमती शिवानी जोशी, ईशा शास्त्री, पूजा जोशी एवं छात्राएं उपस्थित रही।

