
सिवनी मालवा / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री खेड़ापति मंदिर शिवपुर रोड से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यह चुनरी यात्रा दस वर्षो से निकाली जा रही है। विशाल चुनरी यात्रा गाजे बाजे के श्री खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ होकर शीतला माता मंदिर कल्लू चौक नर्मदा मंदिर चौक गांधी चौक होते हुए बिजासन देवी महुआ ढाना पहुंची। चुनरी यात्रा का रास्ते जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। इस चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं ने खेड़ापति से बिजासन देवी मऊआ ढाना तक 16 किलोमीटर पैदल शामिल होकर बिजासन देवी मैया को चुनरी चढ़ाई। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने मंदिर निर्माण के लिए 3 लाख की राशि की घोषणा की। मातारानी को 451 फुट लंबी चुनरी चढ़ाई गई। इस चुनरी यात्रा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया संतोष पारीक, अरविंद शोहरत, मार्गेंद्र सिंह मंडलोई, यशवंत पटेल, राजेंद्र पालीवाल, रघुवीर राजपूत, दीपिका यादव, जितेंद्र चौहान, कमल चौहान, अभिषेक शर्मा, विशाल महाराज, पप्पू यादव, उत्तम तंवर, पुनीत पंचारिया सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

