

नर्मदापुरम / क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज उत्थान सेवा समिति नर्मदापुरम की बैठक का आयोजन स्थानीय मालवीय अस्पताल में शनिवार को किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई। इसी क्रम में वर्तमान अध्यक्ष राजकुमार चौकसे का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष चुनने के लिए डॉक्टर श्रवण मालवीय का नाम प्रस्तावित किया। जिसमें मणि शंकर राय, हंस राय, महेश चौकसे, प्रकाश शिवहरे, द्वारा समर्थन किया गया समाज के संपूर्ण उपस्थित सदस्यों ने हर्ष ध्वनि करते हुए डॉक्टर श्रवण मालवी को अध्यक्ष चुनने की सहमति प्रदान की एवं आगामी दिनों मे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसी बैठक में नवनियुक्त जिला मंत्री भाजपा गोविंद राय का भी स्वागत किया गया। जिसमें समाज के समस्त वरिष्ठ सर्वश्री जगदीश मालवी, गणेश राम मालवी, जय मोहन राय, सेठी चौकसे, सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय, ओम राय, रितेश मालवी, आनंद राय, जयप्रकाश सेठी, कृत़ीक शिवहरे, रामकृष्ण राय, महेश मालवीय, कैलाश चौकसे, नितेश मालवी, प्रकाश चौकसे, लखनलाल मालवीय, महेश चंद्र मालवीय, डी आर राय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

