दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। फरियादी रामकिशोर ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।फरियादी के अनुसार एपीके फाइल में क्लिक करने के उपरांत उसके मोबाइल नंबर से संबद्ध बैंक खाते से लगभग 1,45,000 की राशि ऑनलाइन माध्यम से आहरित कर ली गई है। आरोपी मुकेश कुमार ठाकुर निवासी मसरीडीह हिसीम थाना कासमार जिला बोकारो (झारखंड) हाल निवासी कोरेगाव पुणे महाराष्ट्र को दबोचा। उसने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लेना स्वीकार किया। महत्वपूर्ण भूमिका निरी गौरव सिंह बुंदेला, उनि राजाराम ठाकुर, आर अविनाशी हारोडे, आर हरीश, आर पुरनलाल, सायबर आर जितेन्द्र शेषकर, आर दीपेश सोलंकी की रही।

