धोखाधड़ी से युवक के खाते से निकाले 25 हजार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों साइबर फ्रॉडिंग के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाने समझाईश के बाद भी लोग इनका शिकार हो रहे हैं और अनजाने नंबर पर विश्वास कर बात कर रहे हैं । धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के कैंपियन स्कूल के पास रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। उनके नंबर पर एक वीडियो कॉल आया जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालपति की फोटो दिखाई दे रही थी । उन्होंने लोन का पूछा तो महिला द्वारा 5 लाख की आवश्यकता बताई गई । इसको लेकर ठगों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 2 लाख 13 हजार रुपए ठग लिए। मामला देहात थाने में दर्ज कराया गया है । घटना 24 जुलाई की है। पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम चपला सर में एक युवक से धोखाधड़ी कर 25 हजार खाते से निकाल लिए । दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

