
नर्मदापुरम / “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता का मार्ग प्रशस्त करने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत पुरानी इटारसी मंडल के ग्राम सोना साबरी में श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती वंदना सागोरिया गांव के प्रेरणा स्रोत ब्रिज किशोर जोठे, दिनेश जोठे, भारतीय जनता पार्टी मंडल पुरानी इटारसी महामंत्री अतुल शुक्ला, जिला सह मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रकांत मेहरा, किसान मोर्चा जिला मंत्री विजय चौरे, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद साठे, किसान मोर्चा से अंकित, कपिल मालवीय, हर्ष केवट, निशांत, पप्पू केवट, आसाराम समरे, मातृशक्ति श्रीमती आशा जोठे, श्रीमती उमा जोठे, आओ क्योंयार तू सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के विचार आज भी समाज को एकता, समरसता और समान अवसर का मार्ग दिखाते हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

