
नर्मदापुरम / फरियादी सुग्रीव भल्लावी पिता मुनीम भल्लावी उम्र 26 साल निवासी ग्राम देवखोह थाना माहुलझिर जिला छिंदवाड़ा द्वारा थाना स्टेशन रोड पिपरिया में सूचना दी गई थी कि दिनांक 26/07/2026 को सुबह के समय वह ऊमरखेड़ी सेमरी हरचंद से अपने पिता के साथ धान लगवाने का काम पूरा करके मज़दूरी के पैसे लेकर पिपरिया होते हुये अपने गाँव देवखोह जा रहा था। 11.00 बजे पचमडी रोड स्टैंड पर पेशाब करने के लिए कलारी के पीछे निर्माणाधीन दुकान तरफ गया था। उसी समय दो लड़के इसके पास आये और इसका गला दबाकर इसके पेंट के पीछे वाले जेब मे सफेद पन्नी के अंदर रखे 17,000 रुपये व आधारकार्ड लूट कर ले गये है, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पिपरिया मे अपराध क्रमांक 293/2026 लूट की धाराओं के तहत पंजीबद्ध किया गया।
उक्त लूट की घटना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया जिन्होने आरोपियों की पतारसी, धरपकड़ एवं विवेचना के संबंध में दिशा निर्देश दिये तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया मोहित कुमार यादव के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार के द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा विवेचना करते हुये अज्ञात आरोपीगण की पतारसी हेतु 30 CCTV कैमरो की फुटेज चेक किए एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए और मुखबिर लगाये।
जिसके आधार पर दिनांक 29/07/2026 को मामले मे संदेही जो लूट के पैसे के हिस्से बटवारे को लेकर आपस मे विवाद कर रहे थे उनको विशेष स्थान पर जाकर विशेष स्थान से अभिरक्षा मे लिया। तलाशी पर नवल कुचबंदिया नाम के युवक के पास फरियादी का आधार कार्ड पाया गया। जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुये नवल कुचबंदिया और उसके साथी भोला कहार दोनों निवासी लोहिया वार्ड पिपरिया से घटना के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की गई। जिन्होने एक साथ मिलकर राहगीर सुग्रीव के साथ मारपीट कर लूट करना स्वीकार किए और पैसे का बराबर बटवारा नहीं होने से आपस मे विवाद हो जाना बताया । आरोपियों से लूटे गये रुपयो मे से खर्च बाद बचे हुये 15,000 रुपये नगद, फरियादी का आधार कार्ड एवं सफेद रंग की पन्नी बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, विवेचना मे साक्ष्य की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों को बपर्दा रखा गया है, जिनको माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
आरोपी
1- भोला पिता राजेन्द्र कहार उम्र 21 साल निवासी नदी के पास लोहिया वार्ड पिपरिया 2- नवल पिता राजेन्द्र कुचबंदिया उम्र 22 साल निवासी नदी के पास लोहिया वार्ड टोला पिपरिया।
आरोपी नवल कुचबंदिया के थाना स्टेशन रोड पिपरिया मे मारपीट, जुआ, तोडफोड करने, घर मे घुसने तथा हथियार लेकर चलने संबंधी कुल 09 अपराध पंजीबद्ध है। अन्य थानो से दोनों आरोपियों के रिकार्ड प्राप्त किए जा रहे है।
जप्त संपत्ति…
15,000 रुपये नगद, फरियादी का आधार कार्ड एवं सफेद रंग की पन्नी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मदन पवार, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सउनि रेखा मुनिया, HC रवीश बोहरे, नंदकिशोर, प्रकाश चौहान, आरक्षक प्रभाकर चौधरी, अजय चौहान, रोहित, वंदना एवं थाना स्टाफ थाना स्टेशन रोड पिपरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

