
नर्मदापुरम / आदि शक्ति दुर्गा मंदिर कोठी बाजार में नवरात्री की पंचमी तिथी पर गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज का गरबा हुआ। इस दौरान समाज की महिला एवं बच्चों ने पारंपरिक तरीके से देवी भजनो पर गरबा किया। सामाजिक कार्यक्रम में महिला एवं बच्चों की प्रस्तुति आकर्षक रही। इस दौरान समाज अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, वंश तिवारी, मंदिर के प्रकाश तिवारी, मातृशक्ति से मोनिका दुबे, सिंधु दुबे, मंगला तिवारी, पुष्पा तिवारी, ज्योति तिवारी, शताक्षी दुबे, सुनीता दुबे, आरती दुबे, निष्ठा द्विवेदी, मानवी सुरेले, आहना तिवारी, अभिरूचि तिवारी, सौम्या चौहान, आरवी जैन आदि ने प्रस्तुति दी, कार्यक्रम का शुभारम्भ माता पूजन से हुआ।

