नर्मदापुरम / आज दिनांक 27 सितंबर को लक्ष्मण यादव प्राथमिक शिक्षक नागाणिया पुरा का सेवानिवृत्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनशिक्षक के एस वाडिवा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में बी ए सी परम सुख गढ़वाल, अर्जुन गौर वरिष्ठ शिक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। श्री गढ़वाल ने कहा कि श्री यादव बहुत ही सरल, सहज एवं कर्तव्यनिष्ठ प्रतिभा के धनी थे। ऐसे व्यक्ति विरले ही मिलते है। जनशिक्षा केंद्र मिसरोद संकुल केंद्र डोलरिया अनेक शिक्षक उपस्थित हुए। सभी ने श्री यादव को स्वानिवृत्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। लक्ष्मण यादव सन 2001 से गुरुजी के पद पर नियुक्त हुए। इस शाला को खुलवाने में उनका विशेष योगदान रहा है। इस ग्राम में शिक्षा गारंटी के तहत स्कूल खोला जाना था। परंतु ग्राम में कोई शासकीय भूमि नहीं होने के कारण शाला खोलना मुश्किल हो रहा था।
इस दौरान लक्ष्मण यादव ने अपने खलिहान की भूमि पर स्कूल बनाने की स्वीकृति दी औऱ वहां स्कूल भवन बनकर तैयार हुआ, तभी से आज तक वे इसी शाला में पदस्थ रहे। उनका जन्म इसी ग्राम में हुआ , इसी ग्राम में गुरुजी के पद पर पदस्थ थे और उसी उसी स्कूल से सेवानिवृत हो रहे है।
उनका सेवा निवृति 30 सितंबर को होना है। परंतु उनके साथी शिक्षक विजय सिंह इवने द्वारा निर्णय लिया गया कि। कल रविवार है और सोमवार को जनशिक्षा केंद्र के अन्य शिक्षकों का भी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम होगा। फिर उन्हें समय नहीं मिल पाएगा। इसीलिए आज ही एडवांस में सेवा निवृत्ति कार्यक्रम किया गया। अंत में श्री यादव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों का आभार प्रदर्शन किया।

