दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ खर्रा घाट के पास14 सितम्बर को नर्मदा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था । शव खर्रा घाट के नीचे नर्मदा नदी ब्रिज के पास आगे पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। हालाँकि, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी मंगाई गई है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

