

नर्मदापुरम / पर्यावरण को नया जीवन देने और हरियाली की चादर ओढ़ाने के संकल्प के साथ रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा एक अनूठी पहल की गई। स्थानीय नगरपालिका पार्क में मातृशक्ति और पुरुष वर्ग ने मिलकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण किया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार और प्रमुख वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त अधिकारी विजय वर्मा, वरिष्ठ सदस्य सुनील राय और केशव देव वर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण का पुरजोर संदेश दिया। विजय वर्मा, सुनील राय और केशव देव वर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें पौधे लगाना चाहिए। सेवानिवृत्ति अधिकारी विजय वर्मा ने कहा कि पौधे सिर्फ इंसानों को ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि फलदार पौधे बेजुबान पशु-पक्षियों का मुख्य आहार और आश्रय भी बनते हैं। जब इन पौधों में फल आएंगे, तब पक्षी इनका रसपान करेंगे। बारिश के मौसम में मातृशक्ति द्वारा उठाई गई यह पहल बेहद सराहनीय है, हर नागरिक को आगे आकर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
सुनील राय ने पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि, प्रकृति से हमें जो शुद्ध वायु, ऑक्सीजन और छाया मिलती है, उसका कर्ज हमें वृक्षारोपण करके ही चुकाना होगा। आज के समय में शुद्ध पर्यावरण ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। केशव देव वर्मा ने भी अपने उद्बोधन में इस मुहिम की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को इस कार्य के लिए सदैव एकजुट रहने की बात कही। पार्क में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे इस अभियान के तहत पार्क में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इनमें मुख्य रूप से बेलपत्र, जामुन, नीम और चीकू जैसी प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।
पौधों के संरक्षण के लिए जिम्मेदारी….
समाज के लोगों ने केवल पौधा लगाने की रस्म नहीं निभाई, बल्कि उनके बड़े होने तक देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली। समाज के प्रबुद्ध जन रहे साक्षी । इस बड़े अभियान में नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में ऋतु श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति खरे, ज्योति वर्मा, अशोक वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, श्रीमती ममता तिवारी, आदित्य खरे, गुनगुन खरे, सी.बी. खरे, प्रत्यक्ष खरे, जानकी मनोज वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा एवं श्रीमती सुमन वर्मा सहित भारी संख्या में अखिल भारतीय कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।

