
नर्मदापुरम / इटारसी / पुलिस ने पुरानी इटारसी क्षेत्र के सरगम क्लब के पास से एक महिला को गांजा बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी इटारसी के सरगम क्लब के पास से नाज़िया पिता खिज़मत अली को 826 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 12 हजार रुपए है। आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।

