
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा थाना अंतर्गत पुलिस ने जबलपुर निवासी फरियादी शिवम त्रिपाठी की रिपोर्ट पर सिवनी मालवा के दो युवकों के विरुद्ध नकली सोने के सिक्के देने के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सिवनी मालवा निवासी अजय और चरण गोंड के द्वारा जबलपुर निवासी शिवम त्रिपाठी और उसके मित्र हरप्रीत सिंह गिल के साथ फरियादी एवं उसके मित्र हरप्रीत सिहं गिल के साथ नकली सोने के सिक्के बेचने के नाम पर झांसा देकर 6,00,000 रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी की गई। जिस पर पुलिस ने फरियादी शिवम त्रिपाठी की रिपोर्ट पर आरोपी अजय और चरण गोंड के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

