पुलिस टीम ने बदमाश को किया गिरफ्तार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
शहर के समीप माखन नगर थाना अंतर्गत कोटगांव में एक युवक की बुधवार को हत्या हुई थी। शव एक खंडहर मकान से बरामद किया गया था। संजय उर्फ जितेन्द्र मालवीय का शव संदिग्ध अवस्था में खून से सना हुआ पड़ा है । सूचना मिलते ही थाना माखननगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। निरीक्षण के दौरान मृतक की गर्दन पर गहरा घाव पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त हुई। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी माखननगर निरी कंचन सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। मृतक की मृत्यु का कारण जानने हेतु सिविल ड्रेस में गांव मे पुलिस कर्मी लगाए गए जो जनचर्चा व गांव में होने वाली बातों पर ध्यान दे रहे थे। जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक के जीजा घनश्याम मालवीय के द्वारा घटना की है । परिजनों एवं साथियों से पूछताछ तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेह मृतक के जीजा घनश्याम मालवीय पर ही गया । पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक शराब के नशे में आए दिन घर एवं पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद करता था तथा घर में आग लगाने की धमकी देता था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सुनसान स्थान पर ले जाकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए वसूला से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वसूला एवं घटना के समय पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर जप्त किए हैं। सराहनीय भूमिका एसडीओपी संजू चौहान , निरी कंचन सिंह थाना प्रभारी , उनि. आकाशदीप पचाया
सउनि. प्रकाश सिंह राजपूत, सउनि. वीरेंद्र शुक्ला, प्र.आर . रितेश यदुवंशी थाना कोतवाली, प्र.आर. कैलाश
प्र.आर. अजय, आर. नरेश मलिक
आर. गजेन्द्र चौहान
आर. रविन्द्र, आर. राहुल, म.आर. सलोनी
म.आर. स्वाति, प्र.आर. चालक श्याम
आर. राहुल पावर , सैनिक अशोक की रही।

