

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम के द्वारा ढाबों, होटलों में अवैध तरीके से शराब पिलाने वाले संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार अवैध रूप से मदिरापान करवाने वाले ढाबे, होटल, सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा पान के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग के वृत्त इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरापान के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।कार्यवाही में स्टेशन रोड,काका ढावा, बाबूजी रेस्टुरेंट, न्यास रोड पर स्थित ढाबा और होटल पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36 क के अंतर्गत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए । उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पडरिया, आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारंगे, दुर्गेश पथरिया, राजेश गौर का सहयोग सराहनीय रहा।

