नर्मदा पुरम।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को फंसाने के लिए बड़ा खेल किया जा रहा है। जनता अब किसी की बातों में नहीं आएगी। मुख्यमंत्री को झूठा फंसाने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री के पास जितनी जमीन पहले थी उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं । उन्होंने 48 लाख परिवारों को जमीन देकर गरीबों को मालिक बनाया है और मुख्यमंत्री गरीबों सहित मिडिल क्लास परिवार के लिए कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कृषक कल्याण वर्ष में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस वर्ष 14 जिलों में जिन सिंचाई परियोजनाओं के कार्य पूर्ण हो गए हैं। उनके लोकार्पण की तैयारी कर ली गई है। आगामी 6 माह में होगी। मुख्यमंत्री गरीबों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

