दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
शहर की कृषि उपज मंडी में आयोजित क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को साइबर सुरक्षा का मंत्र पुलिस ने दिया। करीब से 300 किसानों को एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु जागरूक किया तथा साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान कर “साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया । किसानों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी धोखाधड़ी, निवेश एवं लॉटरी ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा बैंकिंग साइबर अपराधों स बचाव संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई । अभियान के अंतर्गत बैनर, पोस्टर, पैंप्लेट, शपथ कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता की गई । साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया । किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

