
नर्मदापुरम / शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में एन एस एस इकाइयों द्वारा 56वीं वर्ष स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठक डॉ. दिग्विजय सिंह खत्री ने एनएसएस में होने वाली गतिविधियों तथा महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। विशेष अतिथि डॉ. आर एस बोहरे ने स्वयं सेवकों को बी तथा सी सर्टिफिकेट की जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. आर के चौकसे ने एनएसएस को राष्ट्र सेवा का बेहतरीन माध्यम बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करने का आह्वान किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती वंदना , एनएसएस गान ‘उठे समाज के लिए’ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया । जिसमें नृत्य, भाषण, लोकगीत प्रस्तुत किये गए। स्वयं सेवक यशस्वी ठाकुर, तेजस्वी महक, मोहन, पूजा, जागृति, सृष्टि धर्मेंद्र कटारे, अंकित, शुभम आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष अहिरवार ने किया तथा कार्यक्रम में अंत में आभार एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दिवाकर ने किया। डॉ. के जी मिश्र, डॉ. ईरा वर्मा, डॉ. राजेश दीवान, डॉ. रवि उपाध्याय, डॉ. एस के उदयपुरे, डॉ. कुमुदिनी गार्गव, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शबनम कुरैशी, डॉ. राजीव द्विवेदी एवं डॉ. अंजना यादव सहित अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

