
हरदा / बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हरदा ने आज जिले के ग्राम सोडलपुर में बीएचआरसी डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरदा के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, विशेष अतिथि- अखिल भारतीय संत समिति मप्र के महामंत्री- पूज्य महंत हनुमानदास महाराज, गुरु कान्हा बाबा समाधि सोडलपुर के पूज्य महंत शीतलदास महाराज, हरदा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, टिमरनी के एसडीएम, बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विशाल सिंह बघेल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनीत गौर, डॉ. अंशुम राठी, डॉ. यशली ठाकुर, डॉ. राकेश पटेल, डॉ. कपिल विश्नोई, क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, युवा साथी व अन्य सहयोगी रहे। अतिथियों ने पूजन वंदन कर, फीते की गांठ खोलकर क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवा के लिए सौगात प्रदान की। अतिथियों ने बीएचआरसी ग्रुप के स्वास्थ्य सेवा में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए डे केयर सेंटर को जनहितकारी कदम बताया। बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विशाल सिंह बघेल ने सभी का आभार माना।

