
नर्मदापुरम / 11 वीं एशियाई स्विमिंग चैंपियनशिप- 2025 हेतु मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा को आयोजन कोर कमेटी में एवं सचिव जय वर्मा, दिलीप जोशी को तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि रामकुमार खिलरानी को आयोजन उपसमिति में शामिल किया गया है। साथ ही संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौड़ एवं अखिलेश पाठक को विशेषतः आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय वर्मा ने बताया कि 11 वीं एशियाई स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन अहमदाबाद गुजरात में दिनांक 28/9/2025 से 11/10/2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में तैराकी, डायविंग, वाटर पोलो, एवं आर्टिस्टिक स्विमिंग चैंपियनशिप में 30 देशों के एथलीट भाग लेंगे, चयनित प्रदाधिकारियों को संघ के समस्त पदाधिकारी गणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

