
सिवनी मालवा / सामान्य वनमण्डल की बानापुरा रेंज में विश्व बैंक के अफसर सहित अन्य राज्यों से आए 20 सदस्यीय दल ने बानापुरा रेंज के सर्किल पीपलगोटा में मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार एवं उप मंडल अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में ग्रीन इंडिया मिशन एवं ईएस आईंपी परियोजना के तहत कराए गए कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान वन मंडल में कराए गए कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी अधिकारियों को दी गई। कार्यक्रम में पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से विभागीय कार्यों की जानकारी साझा की गई और ग्रामीणों से तलाब, बर्मी कंपोस्ट सिलाई मशीन मोटरसाइकिल मेकेनिक व अन्य गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने फील्ड भ्रमण कर कार्यों को नजदीक से देखा और पौधरोपण स्थलों का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए और कार्यों की सराहना की। देर शाम तक अधिकारी दल ने क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का अवलोकन किया।
*राष्ट्रीय स्तर का अध्ययन दौरा*
बताया जा रहा है कि यह भ्रमण ग्रीन इंडिया मिशन (जीआईएम) और पारिस्थितिकी तंत्र सेवा सुधार परियोजना (ईएसआईपी) के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य भारत में एनडीसी के तहत वन और वृक्ष आवरण को पुनर्स्थापित, संरक्षित और सुरक्षित करना है। इस राष्ट्रीय अध्ययन दौरे का आयोजन जीआईज़ इंडिया द्वारा 21 से 27 सितंबर 2025 तक मध्य प्रदेश में किया जा रहा है।
*देश भर से आए 20 सदस्यीय दल शामिल*
अभ्यास दौरे में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और देहरादून से आए लगभग 20 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। दल के सदस्यों ने क्षेत्रीय कार्यप्रणाली और ग्रामीण सहभागिता से जुड़े पहलुओं पर विशेष जानकारी ली। गौरतलब रहे कि नर्मदापुरम सामान्य वनमण्डल के द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन एवं ईएस आईंपी के तहत बानापुरा रेंज की पीपलकोटा सर्किल में बेहतर कार्य कराए गए है।

