
नर्मदापुरम / अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में प्रदेशाध्यक्ष दादा जगदीश यादव के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 1962 के रेजांगला भारत चीन युद्ध में अहीर रेजिमेंट मां भारती के लाल यादव समाज के 114 अहीर वीर सपूतों ने अदम्य शौर्य पराक्रम साहस का परिचय देते हुए देश की आन बान शान के लिए अपने कर्तव्य पथ वेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था। वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन यादव ने बताया उन्हीं अमर बलिदानी वीर सपूत रणबांकुरों की शहादत सम्मान रज-कलश यात्रा संम्पूर्ण भारत के अनेकों राज्यों के भ्रमण उपरांत सिवनी-मालवा हरदा रोड से दिनांक 25 सितंबर दिन गुरुवार समय रात्रि 07.00 बजे एसपीएम गेट नम्बर 03 से प्रवेश करेगी, जो गेट नम्बर 04 से होकर नगर के मुख्य मार्ग रसूलिया रोड से भोपाल तिराहा ओवर ब्रिज से अंबेडकर तिराहा से रामजी बाबा समाधी के सामने से सतरास्ता, हीरो होंडा चौक से पानी टंकी चौराहा से होकर एन.एम.वी कालेज चौराहा से ओवर ब्रिज होकर यू टर्न से ग्वालटोली क्षेत्र में प्रवेश कर काली मंदिर ग्वालटोली के सामने सभा मंच पहुंचेगी, जहां उसका समापन होगा। नर्मदापुरम के समस्त समाज सामाजिक प्रबुद्ध जनों, सामाजिक संगठनों का यादव समाज नर्मदापुरम यदुजनों ने सभी आव्हान करते हुए देश की सरहदों रक्षार्थ अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी सैनिकों की रज-कलश यात्रा पर विनम्र श्रद्धा सुमन श्रृद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभी का आव्हान किया है।

